Bihar Politics: तेजस्वी की मल्लिकार्जुन खड़गे संग बड़ी बैठक आज, बिहार में सत्ता बदलते ही महागठबंधन की बड़ी रणनीति
Bihar Politics: बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। वहीं नए मुख्यमंत्री के बनते ही महागठबंधन में हलचल तेज हो गई है। आज मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्ष की बड़ी बैठक होनी है।
मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक - फोटो : social media
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अब नए युग की शुरुआत हो चुकी है। सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं, तो वहीं 2 दशकों के बाद नीतीश कुमार की विदाई हो चुकी है। बिहार की राजनीति में बदलाव होते ही महागठबंधन भी एक्शन में आ गया है। दिल्ली में महागठबंधन की बड़ी बैठक होने वाली है। जानकारी अनुसार आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्री अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी नेता जुटेंगे।
तेजस्वी यादव हुए शामिल
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस बैठक में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हो सकते हैं। जानकारी अनुसार आज की बैठक में बिहार की बदलती राजनीतिक स्थिति, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। अब से थोड़ी देर में बैठक शुरु होगी।
दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट