Bihar News : बेटे सम्राट के सीएम बनने पर भावुक हुए पिता शकुनी चौधरी, कही यह बड़ी बात....
Bihar News : सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर पिता शकुनी चौधरी ने भावुक होते हुए कहा, इस पद तक पहुंचना उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है....पढ़िए आगे
Patna : बिहार में सत्ता का परिवर्तन हो गया है। तकरीबन 20 साल तक बिहार पर एकछत्र राज करने वाले नीतीश कुमार अब पूर्व मुख्यमंत्री हो गए है। सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने है। सम्राट चौधरी का तालुक बिहार के एक दिग्गज राजनीतिक घराने है। इनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज सामाजवादी नेता रहे है। वे लंबे समय तक विधान सभा और लोक सभा के सदस्य रहे, लेकिन वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जिसे आज उनके बेटे ने किया है। इस बात को उन्होंने खुद कही है।
आज भावुक होते हुए शकुनी चौधरी ने कहा कि सके। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का इस पद तक पहुंचना उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो मुकाम वह खुद नहीं हासिल कर सके, वह उनके बेटे ने हासिल कर लिया।
अपने लंबे राजनीतिक जीवन को याद करते हुए शकुनी चौधरी ने कहा कि उन्होंने कई सालों तक संघर्ष किया। उन्होंने लव-कुश समीकरण को मजबूत करने में भूमिका निभाई और समता पार्टी व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जैसे दलों के निर्माण में भी योगदान दिया। इसके बावजूद वह मुख्यमंत्री पद तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का इस पद तक पहुंचना उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है।
शकुनी चौधरी ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि बड़े नेताओं के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार के समर्थन को इसका बड़ा कारण बताया। उनके मुताबिक, किसी भी नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी तभी मिलती है, जब उसमें खास क्षमता और नेतृत्व की ताकत हो।
उन्होंने यह भी कहा कि जब भाजपा और जदयू जैसे अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा वाले दल एक नाम पर सहमत होते हैं, तो यह उस नेता की स्वीकार्यता को दिखाता है। सम्राट चौधरी ने न सिर्फ अपनी पार्टी, बल्कि गठबंधन के सभी नेताओं और जनता का भरोसा जीता है, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।