Bihar Cabinet Meeting: सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक आज, इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर
Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। आज शाम 6 बजे सचिवालय में सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक होगी।
Bihar Cabinet Meeting: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार सीएम सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। सम्राट सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद और नई सरकार के गठन के बाद आज यानी बुधवार को बैठक बुलाई गई है। बता दें कि बीते दिन सीएम सम्राट दिल्ली दौरे पर गए थे। वहीं दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुला ली है। इस बैठक में कई प्रमुख एजेंडों पर मुहर लग सकती है।
सीएम बनने के बाद पहली बैठक
यह बैठक शाम 6:00 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की यह पहली कैबिनेट बैठक है, ऐसे में प्रशासनिक फैसलों और नई नीतियों को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में विभिन्न विभागों की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं पर भी मंथन होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।
सम्राट कैबिनेट में दो ही मंत्री
सम्राट कैबिनेट में फिलहाल दो ही मंत्री हैं। सीएम सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग, डिप्टी सीएम विजय चौधरी के पास 10 विभाग और डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव के पास 9 विभाग हैं। ऐसे में सीएम सम्राट और डिप्टी सीएम के बीच कैबिनेट बैठक होगा। जानकारी अनुसार सम्राट कैबिनेट का विस्तार 4 मई के बाद की जा सकती है। आज की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
पीएम मोदी से मिले सम्राट
बता दें कि, मंगलवार को सीएम सम्राट ने दिल्ली में बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सीएम सम्राट ने पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। जिसके बाद वो आरएसएस दफ्तर भी गए और संघ के नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो नितिन नवीन से मुलाकात कर सीएम सम्राट ने मंत्रिमंडल के नामों की लिस्ट भी फाइनल की है। वहीं अब आज दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सम्राट ने कैबिनेट की बैठक बुला ली है।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट