Bihar Illegal Affair Case:कमाने बाहर गया पति,पीछे घर में पनपी चौंकाने वाली लव स्टोरी, चाची-भतीजे का सीक्रेट इश्क, इस राज ने हिला दिया पूरा इलाका

Bihar Illegal Affair Case: एक ऐसा संबंध जिसने रिश्तों की हदों को न सिर्फ लांघा, बल्कि उन्हें सरेआम कटघरे में खड़ा कर दिया।...

Affair Between Aunt and Nephew
चाची-भतीजे का सीक्रेट इश्क- फोटो : X

Bihar Illegal Affair Case: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की हदों को न सिर्फ लांघा, बल्कि उन्हें सरेआम कटघरे में खड़ा कर दिया। जहां एक तरफ समाज मर्यादा और तहज़ीब की बातें करता है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की दास्तानें सवाल खड़े करती हैं आखिर कसूर किसका है?

कहानी शुरू होती है एक आम शादी से, जो दिसंबर 2025 में हुई थी।  प्रमोद (परिवर्तित नाम) ने प्रिया (परिवर्तित नाम) को अपनी जिंदगी का हमसफर बनाया, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के कुछ ही हफ्तों बाद रोज़गार की मजबूरी उन्हें पुणे खींच ले गई। पीछे छूट गया एक घर, और उसी घर में पनपने लगा एक ऐसा रिश्ता, जिसे न नाम दिया जा सकता है, न ही आसानी से भुलाया जा सकता है।

प्रिया और उसके 17 वर्षीय भतीजे विभव के बीच बढ़ती नजदीकियां धीरे-धीरे मोहब्बत का लिबास ओढ़ने लगीं। चोरी-छिपे मुलाकातें, खामोश निगाहें और फिर एक सीक्रेट अफेयर करीब 6 महीने तक यह सिलसिला यूं ही चलता रहा। मगर जैसा अक्सर होता है, राज ज्यादा दिन तक राज नहीं रहता। घरवालों को भनक लगी और फिर जो हंगामा मचा, उसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।

मामले को सुलझाने के लिए प्रमोद को फौरन वापस बुलाया गया।  यहां कहानी सुलझने के बजाय और उलझ गई। 16 अप्रैल को जैसे ही प्रमोद घर पहुंचे, हालात बारूद की ढेरी पर चिंगारी जैसे हो गए। भतीजे विभव ने जब अपने चाचा और चाची को साथ देखा, तो जुनून और जलन ने उसे अंधा कर दिया पहले खुदकुशी की कोशिश, फिर परिवार की दखलअंदाजी।

लेकिन असली ट्विस्ट अभी बाकी था। लोक-लाज और जुदाई के खौफ में प्रिया ने चूहे मारने की दवा निगल ली। और जैसे ही यह खबर उसके मोहब्बत के हमराज विभव तक पहुंची, उसने भी वही रास्ता अख्तियार कर लिया। अब दोनों अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं, मगर हैरानी की बात ये कि इस हालत में भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हैं।

यह घटना सिर्फ एक सनसनी नहीं, बल्कि समाज के आईने पर पड़ा एक गहरा दाग है। सवाल ये है क्या इसे इश्क़ कहा जाए या रिश्तों का खुला कत्ल? गांव से लेकर शहर तक, हर जुबान पर बस एक ही चर्चा है ये मोहब्बत है या महज़ एक खतरनाक भूल?

(युवती- युवक का नाम पहचान के लिए बदला गया है)