बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आई महिला की मौत, साथ में मौजूद बेटे की भी हालत नाजुक

तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आई महिला की मौत, साथ में मौजूद बेटे की भी हालत नाजुक

HAJIPUR :  तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मां बेटे को ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई जबकि बेटे गम्भीर रूप से घायल है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल से बोलेरो लेकर चालक भागने में कामयाब हो गया।

मृतका छपरा जिले के रहने वाली है, जो अपने बेटे के साथ डोरीगंज से घर लौट रहीं थी तभी रास्ते के तेज रफ्तार बोलरो ने शीतलपुर में रोड के पास बाइक में ठोकर मार दिया था। जिसमें महिला और उसके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए। सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया था। तभी महिला की मौत हो गई। 

मृतका छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवा मंगल पाल गांव निवासी हरेंद्र हाजरा के 45 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी बताई गई है। इधर घटना की सूचना पाकर दरियापुर थाने की पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे। इसके बाद नगर थाने की पुलिस अधिकारी के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News