बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सांसद आनंद मोहन का लालू परिवार पर बड़ा हमला, कहा पिता जी नहीं काका जी के राज में लाखों लोगों को मिली नौकरी

पूर्व सांसद आनंद मोहन का लालू परिवार पर बड़ा हमला, कहा पिता जी नहीं काका जी के राज में लाखों लोगों को मिली नौकरी

SHEOHAR : पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आज लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जॉब शो करने के बात पर उन्होंने कहा की 15 वर्षो तक लालू परिवार का राज रहा, तो कितने लोगो को रोजगार दिया। आज जॉब शो कर रहे हैं। नीतीश जी का तो इतिहास रहा है कि लाखों शिक्षकों को नौकरी दी है। पुलिस की बहाली कराई।

कहा की महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण दिलाई। अन्य विभाग में महिलाओं को हर एक प्रकार का रोजगार जॉब्स दिया। जो बात तेजस्वी जी कह रहे हैं कितने लोगों को रोजगार दिया। आज उनका कहना है कि जो का नीतीश कुमार ने 16 वर्षों में नहीं किया। वह काम हमने कुछ महीनो में करके दिखा दिया। मुख्यमंत्री कौन है मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार है। रोजगार बांट रहे थे तेजस्वी यादव? यह तो ऐसा हुआ कि पिता जी के राज मे हुआ नहीं लेकिन काका जी के राज में हो गया। यह सब समझने की बात है। यह सभी चालाकी को लोग समझ रहे हैं।

उनसे यह बात पूछिए कि जब उनके माता जी और पिताजी का राज था तो उन्होंने कितने लोगों को जॉब्स दिया। जॉब्स की बात तो नहीं लेकिन वसूली की बात  विभागों में जरूर हुआ है। ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि अकेले पटना में सैकड़ो करोड़ की वसूली हुई है। कंपनी से सैकड़ो लोगों से बिल्डर से उद्योगपतियों से न जाने सैकड़ो लोगों से करोड़ों की संपत्ति का उन्होंने वसूली किया है। विभागों में सभी प्रकार के जॉब्स के नाम पर वसूली किया है उनके परिवार ने इन लोगों ने। उनके हिस्से के विभागों में। आपने देखा कि जो करोड़ों की वसूली है इसके चलते। सीएम इंटरफेयर करके हर सवालों पर रोक लगा दी गई। इसी मतभेद के चलते आज पिताजी पर भी चार्ज है  लैंड्स फॉर जॉब्स मामले में।

उन्होंने कहा की परख दर परख बातें खुलेगी कि किस तरीके से नौकरी के बदले लोगों ने वसूली की है। जॉब्स तो अकेले ही नीतीश कुमार देते थे और आगे भी देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिवहर से जदयू प्रत्याशी की जीत निश्चित है। साथ ही उन्होंने 16 और 17 मई को मुख्यमंत्री के होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News