मासूम की बेदर्द हत्या, अपहरण के बाद स्कूल के पास मिला शव, दुष्कर्म की आशंका से उबाल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bihar Crime: बिहार में एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
Bihar Crime: बिहार में एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जिलेबिया थाना क्षेत्र के एक शांत गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब घर के आंगन में खेल रही तीन साल की मासूम का अंत बेहद खौफनाक तरीके से कर दिया गया। महज तीन साल की इस नन्ही जान को पहले अगवा किया गया और फिर उसकी बेदर्दी से हत्या कर लाश को स्कूल परिसर के पास फेंक दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार की दोपहर तक घर में रौनक थी। मासूम बच्ची अन्य बच्चों के साथ आंगन में अठखेलियां कर रही थी। किसी को इस बात का गुमान तक नहीं था कि बाहर कोई दरिंदा घात लगाए बैठा है। खेलते-खेलते बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने दर-दर की ठोकरें खाईं, सगे-संबंधियों के घर खाक छानी, लेकिन मासूम का कहीं कोई पता नहीं चला। शाम होते-होते जब पुलिस को इत्तला दी गई, तब तक अनहोनी की आशंका गहरा चुकी थी।
एस पी उपेन्द्र नाथ बर्मा ने बताया दो साल की बच्ची के साथ गलत काम हुआ है तीन आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।

शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया है। ग्रामीणों के बीच गुस्सा और ग़म का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर एंगल से तहकीकात की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसे कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। इस दर्दनाक वारदात ने एक बार फिर मासूमों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट