Bihar Teacher News: शिक्षक दिवस पर सारण प्रमंडल के 10 शिक्षकों को सम्मान, स्कूल की बदल दी किस्मत
Bihar Teacher News: शिक्षक दिवस के अवसर पर सारण प्रमंडल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
Bihar Teacher News: शिक्षक दिवस के अवसर पर सारण प्रमंडल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 5 सितंबर 2026 को राजकीय जिला स्कूल, छपरा के सभागार में किया गया।सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रमंडलीय स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के चयनित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और शिक्षण क्षेत्र में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जिला स्तर से शुरू की गई। जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में प्रधानाध्यापकों की ओर से विभिन्न विषयों के सहायक शिक्षकों की शिक्षण सामग्री और कार्यशैली का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समितियों ने तीनों जिलों से उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उनकी अनुशंसा प्रमंडलीय स्क्रीनिंग समिति को भेजी।
प्रमंडलीय स्क्रीनिंग समिति ने प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर 10 शिक्षकों के नाम अंतिम रूप से तय किए। चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतर योगदान और नवाचारी प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सारण प्रमंडल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों में—
डॉ. पुनीता कुमारी — उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर मिर्जापुर, सदर छपरा
पिंटू रंजन प्रसाद — उच्च माध्यमिक विद्यालय, घवरी, बनियापुर, सारण
विक्रस कुमार पाण्डेय — उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्चागांव, गोपालगंज
डॉ. उमेश कुमार गुप्ता — गंडक हाई स्कूल सह-इंटर कॉलेज, तरैया, सिवान
शैलेश कुमार — उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरियापुर, बरौली, गोपालगंज
मुकेश कुमार ठाकुर — उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरौली, गोपालगंज
मनोज राम — उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहुड़ी, इसुआपुर, सारण
अनु कुमारी — राजवंशी देवी उच्च विद्यालय सह-इंटर कॉलेज, ठेपहां, सिवान
पंकज कुमार — उच्च विद्यालय, माघर, सिवान
अनिकेत सिंह यादव — उच्च माध्यमिक विद्यालय, मदरपुर, अमनौर, सारण
शिक्षा विभाग की इस पहल का मकसद सिर्फ उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान देना नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समुदाय का हौसला बढ़ाना भी है। ऐसे सम्मान से शिक्षकों को अपने काम में नए प्रयोग करने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित यह समारोह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और कद्रदानी का प्रतीक माना जा रहा है।सारण प्रमंडल की इस पहल से शिक्षकों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।
रिपोर्ट- धर्मेंद्र रस्तोगी