नीतीश के बाद न सम्राट मॉडल, ना ही निशांत मॉडल बिहार में बनने वाली नई सरकार में लागू होगा यह मॉडल, NDA नेता का बड़ा दावा
सम्राट चौधरी के नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा में चलने और बार बार नीतीश के सम्राट को लेकर यह कहने कि अब यही आगे सबकुछ देखेंगे, यह कहा जा रहा है कि सम्राट ही अगले सीएम हो सकते हैं.
Nitish Kumar : बिहार में नई सरकार बनने पर कौन सा मॉडल चलेगा. नीतीश मॉडल से अलग सम्राट मॉडल या फिर को और मॉडल यानी निशांत मॉडल या किसी अन्य नेता के नेतृत्व का मॉडल. यह ऐसा सवाल है जो हाल के दिनों में लगातार चर्चा में है. कारण भी खास है क्योंकि नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री कौन होंगे यह चर्चा के मुख्य केंद्र में है. फ़िलहाल सम्राट चौधरी के नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा में चलने और बार बार नीतीश के मंच से सम्राट को लेकर यह कहने कि अब यही आगे सबकुछ देखेंगे, इस चर्चा को हवा दे रहा है कि सम्राट ही अगले सीएम हो सकते हैं.
ऐसे में बिहार में अब सम्राट मॉडल आने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन इसी बीच शुक्रवार राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के बाद बिहार में अब सम्राट मॉडल नहीं चलेगा बल्कि बिहार में जो बिहार मॉडल है यही चलेगा. पटना एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बात करते हुए उनसे पूछा गया कि क्या बिहार नीतीश कुमार के नीतीश मॉडल के बाद अब निशांत मॉडल चलेगा. इस पर उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी सरकार आएगी वह नीतीश कुमार के मॉडल पर ही काम करेगी.
दरअसल, सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद अब नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में अगले सरकार के मुखिया के नाम को लेकर कई किस्म की क्यासबजियाँ जारी हैं. इसी कारण कोई बिहार में सम्राट मॉडल आने की बात कर रहा है तो कोई निशांत के सियासी एंट्री के कारण निशांत मॉडल पर जोर रहा है. लेकिन इन सबसे अलग उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में नीतीश कुमार का मॉडल ही लागू रहने की बात कही.
उपेंद्र कुशवाहा ने देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति से जुड़े सवाल पर कहा कि भारत सरकार ऐसे मामलों में पूरे तौर पर सक्षम है. खास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सक्रिय हैं. विदेश मामलों में हर तरह से सुरक्षा के मामलों में सरकार पर भरोसा रखना चाहिए. भारत सरकार जो कुछ भी कर रही है बिल्कुल ठीक कर रही है. वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का भी उन्होंने समर्थन किया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को भारत रोक सकता है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा भारत मे क्षमता है. उन्होंने गलत नहीं कहा है. बिल्कुल ठीक कहा भारत मे क्षमता है.