BPSC TRE-4: सम्राट के सीएम बनते ही TRE-4 की प्रक्रिया में आई तेजी, इस दिन आएगा नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती
BPSC TRE-4: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। आयोग 19 अप्रैल तक भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है।
BPSC TRE-4: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी आ गई है। लंबे समय से अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के इंतजार में हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार जल्द ही टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी है। 46,882 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि, अभ्यर्थी 1 लाख पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के द्वारा पहले ही साफ कहा गया है कि 46 हजार पदों पर नियुक्ति होगी। ऐसे में अगर 46 हजार पदों पर नियुक्ति की नेटिफिकेशन जारी होती है तो अभ्यर्थी एक बार फिर आंदोलन कर सकते हैं।
20 अप्रैल तक जारी होगा नोटिफिकेशन
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) की तैयारी में जुट गया है। आयोग 20 अप्रैल तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 26 से 30 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस चरण में कुल 46,882 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होगी।
जिला विकल्प भरना अनिवार्य
आयोग ने इस बार प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए हैं। TRE-4 में अभ्यर्थियों को राज्य के सभी 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से भरना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी जिला विकल्प नहीं भरता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था को BPSC की सिविल सेवा परीक्षा के तर्ज पर लागू किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया में बदलाव
मेरिट के आधार पर आवंटित जिले में सीट उपलब्ध नहीं होने पर अभ्यर्थी का चयन नहीं हो सकेगा। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय होगा। विभाग ने अपील किया है कि अभ्यर्थियों ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।