Bihar Surveillance Raids: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर SUV की छापेमारी, 11 साल की नौकरी में करोड़ों की काली कमाई, पटना में रेड से हड़कंप

Bihar Surveillance Raids: राजधानी पटना में सुबह सुबह SUV ने बड़ी कार्रवाई की है। एसयूवी ने BMSICL के DGM पंकज कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की गई है।

 BMSICL DGM Pankaj Kumar
निगरानी की छापेमारी से हड़कंप - फोटो : reporter

Bihar Surveillance Raids: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना निगरानी ने एक भ्रष्ट अधिकारी के आवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहै है कि 11 साल की नौकरी में अधिकारी ने करोड़ों की काली कमाई की है। दरअसल, प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच एक बड़ी कार्रवाई की गई है।

बिहार के भ्रष्ट अधिकारी 

जानकारी अनुसार बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद आज विशेष अदालत के आदेश पर उनके पटना स्थित आवासीय और कार्यालय परिसरों में एक साथ तलाशी ली जा रही है।

96 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा

विशेष निगरानी इकाई द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पंकज कुमार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act 1988) की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या-10/2026 दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया है कि उन्होंने अपनी 11 साल की सेवा अवधि के दौरान लोक सेवक के पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से लगभग 96,46,666 रुपये की संपत्ति बनाई है। यह राशि उनकी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से कहीं अधिक है।

पटना में एक साथ कई ठिकानों पर रेड

गुरुवार (आज) सुबह विशेष न्यायाधीश (निगरानी) पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर एसवीयू की टीमों ने पंकज कुमार के कार्यालय और पटना स्थित आवास पर छापा मारा। छापेमारी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की टीम फिलहाल दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य निवेशों की जांच कर रही है, जिससे अवैध संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट