Bihar Politics: सुबह सुबह एनडीए सरकार पर गरमाए तेजस्वी यादव, गिनाई इतनी कमियां कि हैरान रह जाएंगे सीएम नीतीश, सब में फेल...

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बिहार में विकास के मुद्दे को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों से राज्य में एनडीए की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद बिहार कई अहम सामाजिक-आर्थिक सूचक

तेजस्वी यादव
तेजस्वी का बड़ा हमला - फोटो : social media

Bihar Politics:  राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह बिहार की एनडीए सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। इन दिनों सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने और सीएम पद से उनकी विदाई की खबर को लेकर सियासी हलचल तेज है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव भी लगातार बिहार सरकार पर हमलावर भी हैं। तेजस्वी ने ट्विट कर एक बार फिर भी एनडीए सरकार को आइना दिखाया है। तेजस्वी ने ट्विट कर बिहार में बढ़ते बेरोजगारी, गरीबी, पलायान और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे उठाए हैं। 

तेजस्वी का एनडीए सरकार पर हमला 

तेजस्वी ने लिखा कि, बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां- देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार, देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार, देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार, देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार, देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार, देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार, देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार, देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार, देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार

इन सभी मामलों में पिछड़ा बिहार 

देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार, देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार, देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार, देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार, देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार, देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार, देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार, देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार, महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार, महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार, महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार और दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार..

सभी मानकों में फिसड्डी एनडीए सरकार 

तेजस्वी ने आगे लिखा कि, 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट