LPG cylinder News : LPG किल्लत के बीच सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों की दूर होगी परेशानी, जानिए क्या है प्लान

LPG cylinder News : ईंधन संकट के बीच बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राशन कार्ड धारकों को रसोई गैस के विकल्प के रूप में कोयला उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। जन वितरण प्रणाली के जरिए इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सम्राट चौधरी
सीएम सम्राट का ऐलान - फोटो : social media

LPG cylinder News :  एक ओर जहां देश में ईंधन संकट छाया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम सम्राट ने ऐलान किया है कि अब बीपीएल परिवार को एलपीसी सिलेडर के विकल्प के तौर पर कोयला दिया जाएगा। जानकारी अनुसार राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों, खासकर बीपीएल परिवारों को रसोई गैस के विकल्प के तौर पर कोयला उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान 

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग, परिवहन विभाग और राज्य के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला की आपूर्ति और वितरण किया जाएगा।

LPG की कमी के बीच लिया गया निर्णय

पत्र में उल्लेख किया गया है कि दक्षिण-पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिससे रसोई गैस की उपलब्धता पर असर पड़ा है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने वैकल्पिक ईंधन के रूप में कोयले की आपूर्ति की योजना बनाई है।

आपदा प्रबंधन कानून के तहत तैयारी

सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए विस्तृत मार्गदर्शिका तैयार कर संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि पीडीएस के जरिए लाभार्थियों तक कोयला पहुंचाया जा सके।

जल्द तय होंगे नियम और मात्रा

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रति परिवार कितना कोयला दिया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी या यह मुफ्त मिलेगा। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस फैसले से राज्य के लाखों गरीब परिवारों को रसोई गैस की कमी के बीच बड़ी राहत मिल सकती है।