सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बनते ही वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पहली मीटिंग रही खास, अब ऐसे चलेगी सरकार
Samrat Chaudhary : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण के पश्चात बुधवार को मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर किया. साथ ही वरीय अधिकारियों के साथ उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक की. इसके पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्राट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सहित एनडीए के घटक दलों के कई शीर्ष नेता इस दौरान मौजूद रहे. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं बिहार में पहली बार भाजपा सरकार बनी है जिसके मुखिया अब सम्राट चौधरी हैं. वहीं विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. दोनों ही अब नई सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे.

उनके सीएम बनने पर नीतीश कुमार ने खास संदेश के साथ उन्हें बधाई दी है. अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से नीतीश कुमार ने कहा, 'आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
