Bihar Politics: 'सम्राट चौधरी ने पूरी की अपनी प्रतिज्ञा', तेजस्वी यादव ने सीएम पर कसा तंज, बताया- 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बन गए। सम्राट के सीएम बनते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने सम्राट को 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बताते हुए बधाई दिया है।

सम्राट चौधरी
तेजस्वी ने कसा तंज - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार में भाजपा की सरकार बन चुकी है। पहली बार राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के पास गई और सम्राट चौधरी को सीएम पद की बुधवार को शपथ दिलाई गई। वहीं मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से दो वरीय नेताओं विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को शपथ दिलाई गई जो अब उप मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। वहीं नए सीएम के शपथ ग्रहण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को तंज कसते हुए बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि, सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। 

तेजस्वी का तंज

तेजस्वी यादव के इस बयान से सियासी सरगर्मी हाई है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि, आशा है कि नए मुख्यमंत्री इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।

बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं...

आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी  सम्राट चौधरी  को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं। श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। 

संकल्पित होकर करेंगे काम  

उन्होंने आगे लिखा कि, आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है। आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।

पटना से रंजन की रिपोर्ट