Bihar Politics: कौन हैं बिहार के नए सीएम की पत्नी, किस पेशे में हैं सम्राट चौधरी की वाइफ, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

सम्राट चौधरी
कौन हैं सम्राट की सीएम ?- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत हो गई है। करीब 2 दशक के बाद अब बिहार को नया मुख्यमंत्री मिला है। साथ ही बीजेपी कोटे से भी पहले मुख्यमंत्री बने हैं। ये रिकॉर्ड जिसके नाम दर्ज हुआ है वो हैं सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। इसे NDA का अहम रणनीतिक फैसला माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले चुनावों पर भी देखने को मिल सकता है। वहीं सम्राट चौधरी के परिवार की बात करें तो सम्राट कुल छह भाई-बहन हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जबकि उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं। उनके दो बच्चे हैं और उनकी पत्नी पेशे से वकील हैं। 

वकील हैं सम्राट की पत्नी 

सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी पेशे से अधिवक्ता हैं। वे सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता कुमारी ने मुंगेर और तारापुर जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनका सादा और सहज व्यक्तित्व लोगों के बीच खासा चर्चा में रहता है।

सम्राट के हैं दो बच्चे 

सम्राट चौधरी और ममता कुमारी के दो बच्चे हैं बेटा प्रणय चौधरी और बेटी चारू प्रिया। परिवार के साथ-साथ वे अपने राजनीतिक जीवन को भी संतुलित तरीके से संभालते हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी के पास लगभग 11.34 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें से करीब 28 लाख रुपये उनकी पत्नी के नाम पर हैं। खास बात यह है कि उन पर कोई कर्ज नहीं है।

पत्नी का प्रति माह आय 1.06 लाख

सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी की सालाना आय 2024–2025 में करीब 12.73 लाख रुपये बताई गई है, जो औसतन प्रति माह लगभग 1.06 लाख रुपये होती है। ममता कुमारी अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर साधारण साड़ियों में नजर आती हैं, जो उन्हें आम भारतीय महिलाओं से जोड़ता है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही जहां बिहार की राजनीति में नया दौर शुरू हुआ है, वहीं उनके परिवार और निजी जीवन को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।