Patna Flood: पटना में बाढ़ का कहर, ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में घुसा पानी, हजारों ट्रैक्टर जलमग्न

Patna Flood: पटना में पुनपुन नदी के उफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ के पानी ने अब कारोबार को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है।...

Patna Flood
पटना में बाढ़ का कहर,- फोटो : reporter

Patna Flood: पटना में पुनपुन नदी के उफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ के पानी से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों के घरों और बस्तियों में पानी घुसने के बाद अब कारोबार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इसकी चपेट में आने लगे हैं।

पटना के दीदारगंज इलाके से बाढ़ की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हालात की गंभीरता को बयां कर दिया है। यहां एक ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में बाढ़ का पानी घुस गया। यार्ड में खड़े बड़ी संख्या में नए और चमचमाते ट्रैक्टर पानी की चपेट में आ गए हैं।

ड्रोन कैमरे से कैद तस्वीरों में शोरूम का पूरा यार्ड पानी से घिरा दिखाई दे रहा है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है और यार्ड में खड़े ट्रैक्टर बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक पानी घुसने के बाद शोरूम प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुनपुन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण पटना के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। कई जगहों पर पानी का फैलाव बढ़ने से लोगों की आवाजाही और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं।

दीदारगंज के ट्रैक्टर शोरूम का यार्ड भी इसी बाढ़ की चपेट में आ गया। यहां बड़ी संख्या में रखे ट्रैक्टर पानी में घिरे नजर आ रहे हैं। इन वाहनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिशों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बाढ़ की यह तस्वीरें सिर्फ एक शोरूम की परेशानी नहीं, बल्कि पटना में बिगड़ते जलभराव और बाढ़ के हालात की गंभीरता को भी दिखाती हैं। पुनपुन नदी के उफान के बीच प्रशासन के सामने निचले इलाकों से पानी निकालने और लोगों को राहत पहुंचाने की चुनौती बनी हुई है।

रिपोर्ट- रजनीश