दहेज प्रताड़ना मामले में दोषी को एक साल कारावास की सजा, 5 हजार रुपये अर्थ दंड

दहेज प्रताड़ना मामले मे दानापुर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 1 साल कारवास और 5 हजार रुपये अर्थ दंड लगाया है.......

दहेज प्रताड़ना मामले में दोषी को एक साल कारावास की सजा, 5 हज
दहेज प्रताड़ना मामले में दोषी को कारावास की सजा- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Patna : दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में दानापुर अनुमंडलीय न्यायालय ने अभियुक्त अनिल कुमार को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्त को दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


यह मामला खगौल थाना कांड संख्या 124/22 और जीआर संख्या 2026/22 से संबंधित है। भारतीय दंड विधान की धारा 498ए के तहत दर्ज इस मामले में 25 नवंबर 2026 को माननीय एसडीजेएम दानापुर की अदालत ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाया।


अदालत से सजा पाने वाले अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार, पिता रामाकांत सिंह, निवासी खासपुर कच्ची दरगाह, थाना दीदारगंज, जिला पटना के रूप में हुई है। न्यायालय ने उसे धारा 498ए के तहत एक वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा दी।


इस मामले में अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजन पदाधिकारी राणा प्रताप और दानापुर की अभियोजन पदाधिकारी सौम्या आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी की गई, जिसके बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।


पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दहेज से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई जारी है। इस फैसले के बाद दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई और अभियोजन की भूमिका एक बार फिर चर्चा में है।


रंजीत की रिपोर्ट