जेडीयू विधायकों और एमएलसी की विशेष ट्रेनिंग शुरू, नीतीश कुमार ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम में संसदीय कार्यप्रणाली के विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रिया, सवाल पूछने के तरीके और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जानकारी दी जा र
Bihar News : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और निशांत कुमार समेत अन्य नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद प्रशिक्षण में शामिल हुए।
संसदीय कार्यप्रणाली और सदन में प्रभावी भूमिका पर जोर

कार्यक्रम में संसदीय कार्यप्रणाली के विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रिया, सवाल पूछने के तरीके और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में कानून बनने की प्रक्रिया, विधेयकों पर चर्चा और संशोधन, बजट तथा बिहार की अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नए विधायकों को प्रश्नोत्तर के माध्यम से सदन में अपनी बात रखने का अभ्यास कराया जाएगा।
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विधायकों और विधान पार्षदों की संसदीय कार्यप्रणाली को लेकर समझ मजबूत करना है, ताकि वे सदन में अपनी भूमिका को और प्रभावी ढंग से निभा सकें। पार्टी की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनभर चलेगा।