इस दिन से बिहार यात्रा पर निकल रहे है निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद खुद किया एलान

Bihar News : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत के बहुप्रतिक्षित बिहार दौरे का एलान हो गया है। निशांत ने खुद इसकी जानकारी दी है.....

इस दिन से बिहार यात्रा पर निकल रहे है निशांत कुमार, कार्यकर्

Patna : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू नेता निशांत कुमार के बिहार यात्रा का एलान हो गया है। निशांत कुमार आगामी 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे। आज मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद निशांत ने खुद ये ऐलान किया है। 


निशांत कुमार ने कहा कि 3 मई से वे बिहार यात्रा पर निकल रहे है। इस दौरान वे जनता के बीच जाएंगे। वहीं जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। अपने पिता द्वारा किये गए कार्यों को जनता के बीच रखेंगे और उनकी राय भी जानेंगे। वहीं इस यात्रा में संजय अंकल समेत पार्टी के कार्यकर्ता मेरे साथ रहेंगे।

गौरतलब है कि पार्टी में शामिल होने के बाद से निशांत कुमार काफी एक्टिव है। वे लगातार पार्टी कार्यालय पहुंच नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे और पार्टी के कार्य-कलाप को समझ रहे है।