Bihar Crime : जहानाबाद में पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त, आत्मरक्षा में पुलिस को चलानी पड़ी गोली

Bihar Crime : असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. वहीँ पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जहाँ आत्मरक्षा में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : जहानाबाद में पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने क
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

JEHANABAD : जिले के टेहटा (मखदुमपुर) थाना क्षेत्र में गश्ती पर निकली पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। 

गश्ती के दौरान संदिग्ध स्थिति में दिखे युवक

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 18 अप्रैल 2026 की रात की है। टेहटा थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० दिनेश प्रसाद यादव अपनी टीम सिपाही मनु यादव और महिला सिपाही अमृता कुमारी के साथ सरकारी जीप से क्षेत्र में गश्ती और वाहन चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 9:00 बजे जब पुलिस की टीम उमरांव बिगहा पेट्रोल पंप के पास पहुँची, तो सड़क किनारे गुमटी के पास 14-15 युवकों को संदिग्ध अवस्था में जमावड़ा करते पाया।

पूछताछ करने पर उग्र हुई भीड़

जब पुलिस अधिकारी ने उन युवकों से देर रात वहां रुकने का कारण पूछा और उन्हें घर जाने की सलाह दी, तो युवक उलझ गए। पुलिस को संदेह हुआ कि ये किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। जब पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो सभी युवक अचानक उग्र हो गए और पुलिस टीम को गालियां देते हुए उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

दो पुलिसकर्मी घायल, जीप क्षतिग्रस्त

इस अचानक हुए पथराव में महिला सिपाही अमृता कुमारी और सिपाही मनु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस जीप के पीछे का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद हमलावर लगातार पत्थरबाजी करते रहे और पुलिसकर्मियों की जान लेने की कोशिश की।

आत्मरक्षा में चली गोली, 5 नामजद और 10 अज्ञात पर केस

बढ़ते खतरे को देखते हुए जांच अधिकारी दिनेश प्रसाद यादव ने अपने सरकारी पिस्टल से एक चक्र (हवाई फायर) किया, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने 5 मुख्य आरोपियों को नामजद किया है, जिसमें सुजीत कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, रंजन कुमार यादव, सतीश कुमार उर्फ बाजा और बबलू कुमार यादव शामिल हैं। इसके अलावा 9-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मखदुमपुर (टेहटा) थाना में कांड संख्या 320/26 के तहत B.N.S. की विभिन्न संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।