एनडीए ने अभिषेक झा को तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बनाया उम्मीदवार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने नाम का किया एलान
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने अभिषेक झा को अपना प्रत्याशी बनाया है। अपने नाम का अधिकारिक नाम के एलान के बाद अभिषेक झा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है....
Patna : आगामी तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के रूप में नाम की आधिकारिक घोषणा होने पर अभिषेक झा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अपार हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें मतदाता मालिकों की अदालत में भेजने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बाबा गरीब नाथ की पावन नगरी मुजफ्फरपुर में आयोजित सांगठनिक बैठक के दौरान उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और प्रदेश अध्यक्ष ने की आधिकारिक घोषणा
मुजफ्फरपुर में आयोजित पार्टी की बैठक में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन के दौरान उनके नाम का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
शीर्ष नेतृत्व और पूर्व सीएम नीतीश कुमार का जताया धन्यवाद
एक सामान्य कार्यकर्ता पर पुनः विश्वास जताने के लिए उम्मीदवार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा विजेंद्र प्रसाद यादव का हृदय से आभार प्रकट किया।
गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों का माना आभार
इसके अलावा उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और पूर्व सांसद वशिष्ट नारायण सिंह सहित एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के समर्पण से क्षेत्र में एनडीए की स्थिति अत्यंत मजबूत है।
एनडीए साथियों की मदद से पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने का संकल्प
अभिषेक झा ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों और साथी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह चुनाव पूरी एकजुटता और ताकत के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातकों के अधिकारों, सम्मान और क्षेत्र के समग्र विकास के मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
रोहित की रिपोर्ट