बिहार में खत्म होगी शराबबंदी ! नीतीश के खास श्रवण कुमार का बड़ा संकेत, 20 अप्रैल की जदयू विधायक दल बैठक होगी खास
Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने 20 अप्रैल को प्रस्तावित जदयू विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस महत्वपूर्ण बैठक में निश्चित तौर पर बड़े फैसले लिए जाएंगे।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक द्वारा शराबबंदी कानून हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि यह कानून राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने साफ कहा कि किसी के मांग करने से कुछ नहीं होने वाला, बिहार में शराबबंदी कानून किसी भी हालत में नहीं हटेगा।
निशांत कुमार को लेकर बयान
निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चाहते थे कि वह सरकार में शामिल हों, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ नाराजगी हो सकती है, लेकिन ऐसे निर्णय राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं और अंतिम फैसला नीतीश कुमार और निशांत कुमार का ही होता है।
नीतीश कुमार की सुरक्षा पर प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार को पूरे देश में सीआरपीएफ सुरक्षा और विशेष आवास दिए जाने के मुद्दे पर सरवन कुमार ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है और इस पर ज्यादा बहस की आवश्यकता नहीं है।
अभिजीत की रिपोर्ट