लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार ने लगातार चौथी बार विजयी हुए है। उन्होंने अपनी इस जीत को लेकर एनडीए के शीर्ष नेताओं का आभार जताया है। वहीं अपनी सफलता का श्रेय मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है....
Patna : बिहार विधान परिषद के बहुचर्चित पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद नीरज कुमार ने प्रदेश की जनता और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता एनडीए परिवार के सामूहिक प्रयासों और मतदाताओं के अटूट विश्वास का परिणाम है।
नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी समेत एनडीए नेताओं का माना आभार
अपनी इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विधान पार्षद नीरज कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तथा एनडीए गठबंधन के समस्त सम्मानित शीर्ष नेताओं के प्रति हार्दिक आभार और कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं का स्नेह, मार्गदर्शन और राजनीतिक आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बूते उन्होंने जनता के बीच अपनी सेवा का सफर जारी रखने का एकबार फिर मौका मिला है।
स्नातक मतदाताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
श्री कुमार ने विशेष रूप से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं, एनडीए के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, जमीनी स्तर के समर्थकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपना अमूल्य समर्थन देकर उन्हें एक बार फिर से इस प्रतिष्ठित सीट पर सेवा करने का जो बहुमूल्य अवसर दिया है, वह उनके लिए गौरव की बात है। यह विजय केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर उस मतदाता के विश्वास और समर्पण की जीत है।
स्नातक समाज के हितों की रक्षा और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प
अपने संदेश के अंत में नवनिर्वाचित विधान पार्षद ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी स्नातक समाज के हितों की पूरी मजबूती से रक्षा करेंगे और उनकी हर उम्मीद व अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। जनता का यह असीम विश्वास ही उनकी असली शक्ति है और उनकी सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य संकल्प है।
नरोत्तम की रिपोर्ट