Census 2027:जनगणना में डिजिटल धमाका, अब खुद भरें अपना डेटा, उपमुख्यमंत्री ने लॉन्च किया स्व-गणना मॉडल

Census 2027:की तैयारियों के तहत अब आम नागरिकों को खुद अपना डेटा भरने की सुविधा दी जा रही है। इस नई डिजिटल प्रक्रिया की शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने खुद स्व-गणना फॉर्म भरकर की...

Census Goes Digital Self Enumeration Model Launched by Dy CM
घर बैठे जनगणना, नई डिजिटल सुविधा लॉन्च- फोटो : Hiresh Kumar

Census 2027: बिहार में प्रशासनिक ढांचे को हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत अब आम नागरिकों को खुद अपना डेटा भरने की सुविधा दी जा रही है। इस नई डिजिटल प्रक्रिया की शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने खुद स्व-गणना फॉर्म भरकर की, जिससे यह साफ संकेत मिला कि सरकार टेक्नोलॉजी के सहारे पारदर्शिता और सहूलियत को बढ़ावा देना चाहती है।

सियासी और प्रशासनिक हलकों में इस पहल को डिजिटल गवर्नेंस का नया मील का पत्थर बताया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि स्व-गणना के लिए विकसित की गई यह नई टेक्नोलॉजी न सिर्फ प्रक्रिया को आसान बनाएगी, बल्कि लोगों को सीधे तौर पर भागीदारी का मौका भी देगी। उन्होंने इस मॉडल को बेहद कारगर और वक्त की जरूरत करार देते हुए संबंधित अधिकारियों को मुबारकबाद दी।

दरअसल, पहले जनगणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाते थे, जिससे कई बार समय और संसाधनों की चुनौती सामने आती थी। हालांकि इस बार भी प्रगणक अपनी भूमिका निभाएंगे, लेकिन डिजिटल स्व-गणना की सुविधा लोगों को खुद अपना डेटा दर्ज करने का इख्तियार देगी। इससे न सिर्फ प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव  को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है, ताकि आम आदमी भी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके। खास बात यह है कि यह पहल जनभागीदारी को मजबूत करने के साथ-साथ सरकारी तंत्र पर बोझ भी कम करेगी।

यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर बिहार में इस तरह की पहल सरकार की आधुनिक सोच और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है।

जनता इस डिजिटल स्व-गणना मॉडल को कितनी तेजी से अपनाती है, लेकिन इतना तय है कि बिहार में जनगणना का यह नया अंदाज़ आने वाले समय में एक मिसाल बन सकता है।