Bihar Politics: लालू-तेजस्वी को एक ही ज्ञान, पटना पहुंचते ही बमके ललन सिंह, महिला आरक्षण बिल को लेकर क्या कहा? जानिए
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद जदयू की पहली बैठक होने वाली है। सोमवार यानी आज जदयू के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। यह बैठक पहले 14 अप्रैल को होनी थी जो रद्द हो गई थी। वहीं अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जदयू की पहली बैठक है। बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पटना पहुंच गए हैं।
पटना पहुंचते ही ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी के साथ साथ लालू यादव पर भी निशाना साधा। दरअसल, ललन सिंह ने सवाल किया गया कि नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है ऐसे मे उन्होंने जवाब दिया कि, फ्लोर टेस्ट में क्या दिक्कत है। आपार बहुमत है, फ्लोर टेस्ट होगा तो होगा, होना ही चाहिए। बता दें कि 24 अप्रैल को सम्राट सरकार का फ्लोर टेस्ट है। इस दिन विधानसभा में नई सरकार को अपनी बहुमत साबित करनी होगी।
वहीं जब ललन सिंह से पूछा गया कि तेजस्व यादव कह रहे हैं कि नए सीएम सम्राट चौधरी को ज्ञान नहीं है तो उन्होंने तेजस्वी के साथ साथ लालू परिवार पर हमला बोलते कहा कि, उनको काफी ज्ञान है, वो ज्ञानी है, कैसे 25 पर पहुंच गए हैं, वो अपने ज्ञान का ख्याल करें दूसरों का ज्ञान क्यों देखते हैं। ललन सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि, ना उनके पिता जी को ज्ञान था ना इनको ज्ञान है। इन दोनों को एक ही चीज का ज्ञान है कि धन-संपत्ति कैसे अर्जित करें।
महिला आरक्षण बिल को लेकर ललन सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम था लेकिन कांग्रेस ने अपना पुराने इतिहास महिला विरोधी होने का स्थापित किया है। कांग्रेस के चेहरे को महिलाएं पहचान चुकी हैं। इसलिए विरोध प्रदर्शन होना तो लाजमी है। विपक्ष के लोग एससी एसटी कर रहे हैं, एससी एसटी को इससे क्या लेना देना है। ये लोग अब रास्ता ढूंढ रहे हैं। संविधान में एससी-एसटी के आरक्षण का प्रावधान पहले से ही हैं, इससे उसको कोई लेना देना नहीं है।