Bihar Weather: बिहार में कुदरत का कहर! 50KM की रफ़्तार से काल बनकर आ रहा तूफ़ान, अगले 48 घंटे में इन 8 जिलों में भारी बारिश

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में हल्की बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है

आंधी तुफान
48 घंटे में भारी बारिश - फोटो : social media

Bihar Weather: बिहार में मौसम को लेकर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं आज यानी बुधवार को मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में हल्की बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

आज दिनभर छाए रहेंगे बादल 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। विभाग का अनुमान है कि 11 मार्च के बाद प्रदेश का मौसम फिर से सामान्य हो सकता है। पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो बेगूसराय और जहानाबाद में सुबह के समय हल्के बादल देखे गए, जबकि नालंदा जिले में धुंध छाई रही।

30 जिलों में मौसम सामान्य

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब 30 जिलों में फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, गया, भोजपुर, रोहतास, नालंदा और पूर्णिया समेत कई जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मधेपुरा में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मधुबनी में 19.9 डिग्री, औरंगाबाद और वाल्मीकिनगर में 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है, वहां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदान में खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।