Bihar News: सरकारी बंगला नहीं सीएम रहते हुए आखिरी यात्रा पर निकले नीतीश कुमार का यह है ठिकाना, 3 दिनों तक ताजा करेंगे पुरानी यादें, नए अंदाज को देख सब हैरान
Bihar News: सीएम नीतीश मुख्यमंत्री रहते हुए अपने आखिरी बिहार दौरे पर हैं। सीएम नीतीश 5 दिनों तक सीमांचल में यात्रा करेंगे इस दौरान सीएम नीतीश किसी सरकारी बंगला में नहीं रुके हैं बल्कि उनका ठिकाना सुर्खियों में बना हुआ है....
Bihar News: बिहार की राजनीति में 'चाणक्य' कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले ने बिहार के हर वर्ग के लोगों को हैरान कर दिया है। सीएम नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर लिया है। ऐसे में अब उनका बिहार के राजनीति और सीएम पद से विदाई तय माना जा रहा है। ऐसे में अब नीतीश कुमार आखिरी बार सीएम के रुप में बिहार यात्रा पर निकले हैं। सीएम नीतीश की यात्रा 10 मार्च को मधेपुरा से शुरु हुई। वहीं सीएम नीतीश मधेपुरा में तीन दिनों तक प्रवास करने वाले हैं इन तीन दिनों में वो कहां रहेंगे ये चर्चा की विषय है।
मधेपुरा में मित्र के घर ठहरेंगे मुख्यमंत्री
दरअसल, मुख्यमंत्री के तौर पर अपने आखिरी सीमांचल दौरे पर निकले नीतीश कुमार इस बार किसी आलीशान गेस्ट हाउस या सर्किट हाउस में नहीं, बल्कि अपने एक पुराने दोस्त के घर रात गुजार रहे हैं। मुख्यमंत्री इस बार मधेपुरा में सरकारी गेस्ट हाउस की बजाय अपने पुराने मित्र और जदयू के विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ के घर पर ठहरे हैं। बताया जा रहा है कि वे यहां करीब तीन दिनों तक रुकेंगे और यहीं से आसपास के जिलों का दौरा करेंगे।
सीएम के तौर पर आखिरी यात्रा
इस दौरान मुख्यमंत्री पांच दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे। वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे, कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा अधिकारियों के साथ बैठकर योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर यह संभवतः आखिरी बार हो सकता है जब नीतीश कुमार मधेपुरा में अपने मित्र के घर पर ठहरेंगे। मधेपुरा से ही वे आसपास के जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाएंगे और फिर वापस वहीं लौटेंगे।
पुरानी दोस्ती का रिश्ता
यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री अपने मित्र के घर ठहरेंगे। इससे पहले भी चुनाव प्रचार या राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान जब वे कोसी और सीमांचल क्षेत्र आए हैं, तब कई बार ललन सर्राफ के घर पर ही ठहरे हैं। कई मौकों पर उनका प्रवास तीन से पांच दिनों तक भी रहा है। इस दौरान वे यहीं से क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे हैं। मधेपुरा के लोगों के लिए भी यह गर्व की बात मानी जाती है कि राज्य का मुख्यमंत्री अक्सर इस इलाके में आता है और अपने मित्र के घर ठहरता है। यहां रहते हुए नीतीश कुमार कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों से भी मुलाकात करते रहे हैं।
पांच दिनों का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। पहले दिन की यात्रा पूरी हो गई है। पहले दिन सीएम नीतीश सुपौल और उसके बाद मधेपुरा पहुंचे। दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात दी। दूसरे दिन यानी आज सीएम नीतीश अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे। तीसरे दिन पूर्णिया और कटिहार में कार्यक्रम होगा। चौथे दिन सहरसा और खगड़िया जाएंगे। यात्रा के अंतिम दिन बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे।