आनंद मोहन मामले में चेतन आनंद के बैठक बुलाने पर खूब बोले मंत्री श्रवण कुमार, कोर्ट से बढ़कर कोई नहीं

श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि आनंद मोहन ने कहा है कि जिस कानून के तहत उन्हें जेल से बाहर आने की छूट मिली, उसी के तहत दूसरे लोग भी बाहर आए हैं, तो फिर उन्हें जेल कब भेजा जाएगा? इस पर मंत्री ने कहा कि यह सब न्यायालय के आदेश पर निर्भर करता है।

Anand Mohan Case
Anand Mohan Case - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके और उनके बेटे व जदयू विधायक चेतन आनंद की ओर से बुलाई गई समाज की बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बैठक बुलाना, प्रदर्शन करना और जलसा आयोजित करना सबका अधिकार है, लेकिन अदालत के आदेश पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की जा सकती। कोर्ट का आदेश सभी को मानना चाहिए।


श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि आनंद मोहन ने कहा है कि जिस कानून के तहत उन्हें जेल से बाहर आने की छूट मिली, उसी के तहत दूसरे लोग भी बाहर आए हैं, तो फिर उन्हें जेल कब भेजा जाएगा? इस पर मंत्री ने कहा कि यह सब न्यायालय के आदेश पर निर्भर करता है। अदालत के आदेश के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। ऐसे मामले में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।


महिला आरक्षण और परिसीमन पर केंद्र को दी बधाई

महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर श्रवण कुमार ने कहा कि संसद का अगला सत्र आने वाला है। इस सत्र में कुछ बड़े काम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में जो कदम उठा रही है, उसके लिए वह बधाई की पात्र है।


सम्राट चौधरी की सराहनीय पहल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से अधिकारियों के साथ दो दिनों तक की जा रही समीक्षा बैठक पर भी श्रवण कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम बेहद अच्छा है। इस तरह की बैठकें होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से यह पता चलता है कि जिलों में विकास कार्यों की स्थिति क्या है, अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी है और पहले की तुलना में कितना बदलाव आया है। साइबर अपराध समेत अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से सीधे बातचीत करना जरूरी है। श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री की इस पहल को बेहतर कदम बताया।

अभिजीत की रिपोर्ट