पटना पुलिस का बड़ा धमाका: वारदात से पहले दबोचे गए अपराधी; हथियार, कारतूस और भारी मात्रा में गांजा बरामद

अपराध की बड़ी योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आलमगंज पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में पिस्तौल, कट्टा और कारतूस के साथ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हा एक ट्रक से करीब 456 किलो गांजा भी जब्त किया है।

पटना पुलिस का बड़ा धमाका: वारदात से पहले दबोचे गए अपराधी; हथि

Patna - पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में हथियार, कारतूस, वाहन और भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है । पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं । 


त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को दबोच लिया । इनके पास से दो पिस्तौल, 6 कारतूस, एक देशी कट्टा, 3 कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की गई है । आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की बात स्वीकार की है । 

हथियार के साथ एक अपराधी धराया


थानाध्यक्ष ने एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भद्र घाट के पास एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था । गश्ती दल ने उसे तत्परता से पकड़ लिया, जिसकी पहचान रंजन राम के रूप में हुई है । उसके पास से एक देशी कट्टा, एक खोखा और एक जिंदा गोली बरामद हुई है 

हाजीपुर-पटना मार्ग पर गांजे की बड़ी खेप जब्त


तीसरे मामले में, विशेष आसूचना इकाई पटना और आलमगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि हाजीपुर की तरफ से एक ट्रक में गांजा लाया जा रहा है । गांधी सेतु टीओपी के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया । पुलिस को देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा, लेकिन ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 38 पैकेट गांजा (लगभग 456 किलोग्राम) बरामद किया गया 

रिपोर्ट - रजनीश