Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में यात्री से लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: आरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चलती ट्रेन में यात्री से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

5 आरोपी गिरफ्तार
5 आरोपी गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। लगातार हो रहे घटनाओं से अब पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर रही है। ताजा मामला आरा रेलवे स्टेशन के समीप का है। जहां चलती ट्रेन में एक यात्री को चाकू मारकर रुपये छीनने के मामले का आरपीएफ और जीआरपी ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में इस कांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, भागलपुर निवासी जहांगीर अंसारी ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरा स्टेशन के पास कुछ लोगों ने उनसे पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और नकदी छीन ली। घटना के बाद घायल यात्री ने ‘रेल मदद’ के जरिए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

5 आरोपी गिरफ्तार 

उसकी निशानदेही पर इस वारदात में शामिल चार अन्य लोगों को भी दबोच लिया गया। आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर यात्रियों से जबरन वसूली और मारपीट करने के आरोप हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

100 रुपए के लिए मारा था चाकू 

घायल जहांगीर अंसारी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनसे 100 रुपये की मांग की थी और मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट