Arrah stabbing: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला!गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Arrah stabbing: भोजपुर जिले के शुक्लपुरा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा गया। गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

Arrah stabbing
युवक पर चाकू से हमला- फोटो : news4nation

Arrah stabbing: आरा में गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मार दी गई,  जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला भोजपुर जिले के दो  धोबहा बाजार थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव से जुड़ा हुआ है। जहां की रहने वाले धीरज कुमार को गाली गलौज का विरोध करने पर चाकू मार दिया गया। इस संदर्भ में जख्मी युवक धीरज कुमार ने बताया कि वह अपने घर पर था तभी गांव के युवक के द्वारा नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगा। 

इसका विरोध करने पर एक महिला ने उसको चाकू दे दिया और उसने उसको चाकू मार दिया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। हालांकि, बाद में जख्मी युवक धीरज कुमार को इलाज के लिए आरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा