Jharkhand News : रांची में हम के राज्य परिषद् की बैठक का हुआ आयोजन, डॉ. संतोष सुमन ने संगठन के विस्तार को बताया सामाजिक न्याय का आंदोलन

Jharkhand News :रांची में राज्य परिषद् की बैठक को संबोधित करते हुए हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पार्टी की भावी रणनीतियों को साझा किया। उन्होंने कहा की.....

Jharkhand News : रांची में हम के राज्य परिषद् की बैठक का हुआ
राज्य परिषद् की बैठक - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : राँची स्थित मोमेंट्स रिज़ॉर्ट में आयोजित हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.), झारखंड प्रदेश की राज्य परिषद् की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्ग को सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन का विस्तार केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का जनआंदोलन है।

डॉ. सुमन ने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का आजीवन सपना समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर पहुँचाना रहा है। झारखंड में संगठन विस्तार उसी सामाजिक न्याय के मिशन को आगे बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिकार संगठन, जागरूकता और संवैधानिक संघर्ष से प्राप्त होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए गरीबों, दलितों, आदिवासियों और वंचित समाज की आवाज़ को लोकतांत्रिक ढंग से बुलंद करना होगा।

डॉ. सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) झारखंड में सामाजिक न्याय, समान अवसर और गरीबों की सबसे मजबूत राजनीतिक आवाज़ बनकर उभरेगी। बैठक में झारखंड में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डब्ल्यू. महतो ने की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदेश युवा अध्यक्ष हरेकृष्ण महाराज थे, जबकि मंच का संचालन प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता अंकित पांडेय ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण, राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे,  राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कमाल परवेज़ सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।