Gen-Z को साधने का मास्टरप्लान: नितिन नबीन के हाथ में भाजपा की कमान, पीएम मोदी ने संसदीय दल के साथ मिलकर बढ़ाया हाथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। 45 वर्षीय नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं, जिनके पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

Gen-Z को साधने का मास्टरप्लान: नितिन नबीन के हाथ में भाजपा क

New Delhi - बिहार के लाल और पटना के बांकीपुर से पांच बार के विधायक नितिन नबीन ने दिल्ली की सियासत में नया इतिहास रच दिया है। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले बिहार के पहले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी और भाजपा संसदीय दल के पूर्ण समर्थन के साथ उनकी ताजपोशी को पूर्वी भारत में पार्टी की पैठ और अधिक मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें से 36 नामांकन पत्र विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इकाइयों की ओर से जमा किए गए, जबकि एक महत्वपूर्ण नामांकन पत्र बीजेपी संसदीय दल की ओर से दाखिल किया गया है। खास बात यह है कि हर नामांकन पत्र पर 20-20 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की विशेष भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक अपने हस्ताक्षर किए हैं। उनकी उपस्थिति में ही कल (मंगलवार) को इस चुनाव का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। नामांकन की समय-सीमा आज शाम चार बजे समाप्त होने की उम्मीद है, जिसके बाद शाम पांच से छह बजे के बीच उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

चुनाव परिणाम और औपचारिक घोषणा की समय-सारणी नामांकन प्रक्रिया के बाद आज शाम साढ़े छह बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगे। कल यानी मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर देश भर से आए 700 प्रतिनिधि जुटेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में शाम छह बजे नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

अनुराग ठाकुर: Gen-Z के लिए बड़ा संदेश

 भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने इस नियुक्ति को देश के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी सौंपकर प्रधानमंत्री मोदी ने Gen-Z (नई पीढ़ी) को राजनीति से जुड़ने का एक बड़ा संदेश दिया है। ठाकुर ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव नितिन नबीन के नेतृत्व और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के बल पर पार्टी मजबूती से लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

युवा नेतृत्व को मिली प्राथमिकता

 46 वर्षीय नितिन नवीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है और पार्टी में एक बड़े पीढ़ीगत बदलाव का संकेत दिया है। उनकी नियुक्ति को प्रधानमंत्री मोदी की उस दूरगामी सोच का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें संगठन की कमान नई ऊर्जा और युवा चेहरों को सौंपने पर जोर दिया गया है। इससे पहले अमित शाह 49 वर्ष की आयु में अध्यक्ष बनकर सबसे युवा अध्यक्ष रहे थे।

बिहार के लाल का दिल्ली में बढ़ा कद 

नितिन नवीन की ताजपोशी बिहार और पूर्वी भारत के लिए गौरव का विषय है। वे बिहार से आने वाले पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें भाजपा के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना के बांकीपुर विधानसभा से पांच बार के विधायक रहे नवीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर छत्तीसगढ़ के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाया है।

संगठनात्मक पारदर्शिता और नई नीति 

अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन के सामने संगठन में ताजगी लाने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी टीम से उम्मीद की जा रही है कि वे डेटा-आधारित राजनीति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उनकी नियुक्ति के साथ ही भाजपा ने यह संदेश भी दिया है कि पार्टी में परिश्रम करने वाले कार्यकर्ता को सर्वोच्च पद तक पहुँचने का पूरा अवसर मिलता है।

आगामी चुनावी चुनौतियां और लक्ष्य

 नितिन नवीन का कार्यकाल 2029 के लोकसभा चुनावों की नींव रखने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। उनके नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिण व पूर्वी राज्यों में अपने विस्तार को तेज करेगी। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को सांगठनिक स्तर पर लागू करना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना उनकी कार्ययोजना का मुख्य हिस्सा रहने वाला है।