हुस्न का बाजार... फ्लाइट से आया यार, पटना के होटलों में टाइम पास के खेल का द एंड, देह व्यापार के अवैध अड्डों से यूपी, बंगाल और छत्तीसगढ़ की लड़कियां बरामद

Patna sex racket: बंटी यादव हत्याकांड के बाद शहर में सक्रिय अवैध देह व्यापार के खिलाफ पटना पुलिस ने जंग-ए-ऐलान कर दिया है।...

Patna Police Bust Inter-State Sex Racket in Danapur Hotel Ra
सगुना से आरपीएस मोड़ तक पुलिस का हंटर- फोटो : social Media

Patna sex racket: राजधानी पटना का दानापुर और रूपसपुर इलाका गुरुवार को पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से थर्रा उठा। बंटी यादव हत्याकांड के बाद शहर में सक्रिय अवैध देह व्यापार के खिलाफ पटना पुलिस ने जंग-ए-ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सिटी एसपी के कड़े रुख के बाद दानापुर, शाहपुर और रूपसपुर थाने की संयुक्त जांबाज पुलिस टीमों ने एसकेपुरम, सगुना मोड़ और आरपीएस मोड़ जैसे रिहायशी व कमर्शियल इलाकों के करीब आधा दर्जन होटलों को अपनी जद में ले लिया। 

पुलिस के इस अचानक धावे से अवैध धंधेबाजों और होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।पुलिस की खुफिया टीमों ने अलग-अलग होटलों में जब एक साथ कमरे खुलवाए, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। घटनास्थल से पुलिस ने बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की लड़कियों को बरामद किया है।

बुद्धा रेसीडेंसी (RPS मोड़) का हाल: रूपसपुर पुलिस की टीम ने यहां धावा बोलकर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और यूपी (गोरखपुर) की तीन युवतियों के साथ बिहार के आरा जिले के एक रंगबाज को रंगे हाथों दबोचा।

दानापुर के होटलों में रेड: एडिसन होटल, आइकॉन होटल और ड्रीम विला में हुई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 7 युवकों और 2 युवतियों को संदेहास्पद स्थिति में हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक आशिक तो खास तौर पर मुंबई से अपनी माशूका से मिलने पटना फ्लाइट पकड़कर आया था। वहीं, पकड़ी गई एक युवती ने खाकी के सामने बेहद लापरवाह बयान देते हुए कहा कि वह सिर्फ टाइम पास करने होटल आई थी।

इस पूरे ऑपरेशन क्लीन को लीड कर रहे दानापुर एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एसएसपी के सख्त और नाकाबिले-बर्दाश्त निर्देशों के तहत गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। दानापुर व रूपसपुर (आधा दर्जन होटल)3 गैर-राज्य युवतियां, 2 स्थानीय लड़कियां, 8 युवकअनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act)एसडीपीओ ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपी बालिग हैं और उनके खिलाफ विधि-सम्मत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब इस काले धंधे के मास्टरमाइंड और उन सफेदपोशों की तलाश में जुटी है, जो इन मासूम लड़कियों को दूसरे राज्यों से बहला-फुसलाकर इस 'दलदल' में धकेलते थे। पुलिस का यह हंटर आगे भी जारी रहेगा।