Bihar Crime News:मुजफ्फरपुर से एक साथ फरार हुईं दो चचेरी बहनें, एक चाचा संग, दूसरी चचेरे भाई के साथ हुई गायब, रिश्तों पर दाग या इश्क का बवाल?

Bihar Crime: दो चचेरी बहनों के एक साथ घर से लापता होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।...

Muzaffarpur Mystery Two Cousins Disappear From Home Together
एक साथ फरार हुईं दो चचेरी बहनें- फोटो : social Media

Bihar Crime:  मुजफ्फरपुर में रिश्तों को लेकर सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो चचेरी बहनों के एक साथ घर से लापता होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवतियां पड़ोस के दो युवकों के साथ फरार हुई हैं, जिनमें एक रिश्ते में चाचा और दूसरा चचेरा भाई लगता है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों युवतियों के परिजन रोज़गार के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। जब शाम को वापस लौटे तो दोनों बेटियां घर से गायब थीं। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान जानकारी मिली कि पड़ोस के दो युवक भी उसी समय से लापता हैं।

इसके बाद परिजन सीधे औराई थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवतियां उन्हीं युवकों के साथ चली गई हैं। परिवार का दावा है कि एक युवती अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा के साथ, जबकि दूसरी अपने चचेरे भाई के साथ घर छोड़कर गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। औराई थाना की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। मोबाइल लोकेशन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवतियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट-1 आलय वत्स ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और दोनों युवतियों की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा