Bihar Hars Firing: राजद विधायक की मौजूदगी में धांय- धांय, शादी समारोह में बच्चों के सामने हर्ष फायरिंग, सियासी हलचल तेज

Bihar Hars Firing:राजद विधायक समेत कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होती दिखाई दे रही है।

Motihari Hars Firing Video Goes Viral Wedding Event
राजद विधायक की मौजूदगी में धांय- धांय- फोटो : reporter

Bihar Hars Firing:राजद विधायक समेत कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होती दिखाई दे रही है। मोतीहारी जिले से एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में पंडाल के अंदर छोटे बच्चों और अन्य लोगों की मौजूदगी में फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे हाईकोर्ट के हर्ष फायरिंग पर रोक संबंधी आदेश की अवहेलना बता रहे हैं। वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो मोतीहारी के चिरैया इलाके में आयोजित एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में ढाका क्षेत्र के राजद विधायक समेत कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वीडियो में एक व्यक्ति को कथित रूप से फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है, जिसके बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। बच्चों और अन्य मेहमानों के बीच इस तरह की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे गंभीर सुरक्षा चूक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि वीडियो में दिख रहा घटनाक्रम वास्तविक है या नहीं।

रिपोर्ट-हिमांशु कुमार