हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर

हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडि
हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिला मुख्यालय हाजीपुर में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के प्रसिद्ध अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए 65 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया। इस गौरवशाली आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से लगभग 20 हजार से अधिक लोगों काार भारी जनसैलाब उमड़ा था। 


रावण के अलावा इस वर्ष 55 फीट ऊंचे मेघनाद और 50 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतलों का भी निर्माण कराया गया था, जिन्हें आकर्षक आतिशबाजी के बीच जलाया गया। पुतला दहन के साथ ही पूरा स्टेडियम 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।


आकर्षक झांकियां और सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

रावण वध के इस पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्सव के दौरान मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें छोटे बच्चों ने भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण का सुंदर स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। 


हर साल की भांति इस बार भी अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा विधायक के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे रहे। 


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार मुस्तैद रहकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।


रिषभ की रिपोर्ट