मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

जदयू एमएलसी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हालचाल को जानने सीएम सम्राट चौधरी मेदांता पहुंचे और उनसे मुलाकात किया। सीएम ने डॉक्टरों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली....

मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंच
मेदांता में भर्ती नीरज कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। आज मंगलवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।


इधर उनकी तबियत बिगड़ने की खबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेदांता अस्पताल पहुंचे और नीरज कुमार से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके इलाज में जुटे वरिष्ठ चिकित्सकों से भी बातचीत कर उनकी सेहत में हो रहे सुधार की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे


सीएम सम्राट ने उनके शीघ्र स्वस्थय होने की कामना की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीरज कुमार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में मुख्यमंत्री के इस मुलाकाती दौरे की काफी चर्चा हो रही है।


23 अक्टूबर को होना है एमएलसी चुनाव का मतदान

गौरतलब है कि बिहार में पटना सहित स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है।


चुनाव से पहले प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ी हुई है। ऐसे समय में एनडीए के प्रमुख प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ने और उस पर राजनीतिक बयानबाजी से चुनावी सरगर्मी के बीच यह मामला चर्चा में है।


नरोत्तम की रिपोर्ट