Bihar News: प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार के सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।

महिला की मौत
महिला नवजात की मौत - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां प्रसव के बाद एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। मृतका की पहचान परसा बिरवन वार्ड संख्या-14 निवासी ममता कुमारी (32) के रूप में हुई है।

महिला नवजात की मौत 

परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर वे ममता कुमारी को प्रतापगंज सीएचसी लेकर पहुंचे थे। लेकिन आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से महिला की हालत बिगड़ती चली गई। इसी दौरान महिला ने एक शिशु को जन्म दिया, जिसकी जन्म के कुछ ही समय बाद मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता की स्थिति भी लगातार गंभीर होती गई।

परिजनों का आरोप 

परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया और बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।

मृत शिशु को दिया जन्म 

वहीं प्रतापगंज सीएचसी के चिकित्सक डॉ. साजिद ने बताया कि महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया था। जिसके बाद उसे संक्रमण हो गया और हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया था। इस घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश है। वे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सुपौल से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट