Bihar News : दरभंगा में सरकारी शिक्षक ने छात्रा को किया 'बैड टच', ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड से गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा.....पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में सरकारी शिक्षक ने छात्रा को किया 'बैड
छात्रा से अश्लील हरकत - फोटो : VARUN

DARBHANGA : जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के एक मध्य विद्यालय के एक शिक्षक राजेश पासवान ने अपनी ही छात्रा के साथ सभी मान मर्यादा को तार तार कर दिया है। अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी है। नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और 'बैड टच' करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।  

दरअसल, मंगलवार को  एक छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को शिक्षक की अश्लील हरकतों की जानकारी दी। बुधवार सुबह प्रार्थना सत्र के दौरान ही आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक लंबे समय से नाबालिग छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर रहा था, जिसके बाद परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों से BPSC शिक्षक राजेश पासवान नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लिल हरकतें कर रहा था। जिसके बाद आज स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित भीड़ ने विद्यालय परिसर को घेर लिया और फिर देखते देखते बवाल मच गया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि आनन फानन में हेडमास्टर ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से भगा दिया। हालाँकि प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक राजेश पासवान जो सिमरी के भराठी के रहने वाले हैं उन्हें सिमरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आक्रोशित लोगों की मांग है कि प्रशासन ऐसे शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। इसके बाद बुधवार को आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सदर डीएसपी -2 एसके सुमन ने बताया की आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है।  

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट