Bihar News : तीन साल के भीतर मनचले ने दुबारा किया दुष्कर्म, 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : दुष्कर्म के आरोप में जेल से छूटकर आये मनचले ने फिर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : तीन साल के भीतर मनचले ने दुबारा किया दुष्कर्म,
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : जिले के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 19 बर्षीय युवक ने 8 वर्षीय महादलित बच्ची को जबरदस्ती अगवा किया और गांव के स्कूल के पीछे बांस के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अपराध छिपाने की नीयत से आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, तब आरोपी वहां से भाग निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर बच्ची की चीख सुनकर अगर हमलोग नहीं पहुंचते तो आरोपी युवक बच्ची को जान से भी मार देता। वही बदमाश के चंगुल से छूटकर बच्ची बदहवास और घायल अवस्था में घर पहुंची। परिजनों ने उसकी हालत देखकर तत्काल घटना की जानकारी ली, जिस पर बच्ची ने रो-रोकर पूरी आपबीती सुनाई।

घटना के बाद गांव में समुदात के बीच तनाव की स्थिति भी बन गई। उधर घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर महुली थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया। एसपी के निर्देश पर जिले के एएसपी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 

एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी ने मामले का जांच किया तो घटना सत्य पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए शुक्रवार की मध्यरात्रि ही नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के टीकोडीह गांव से आरोपी मोहम्मद सन्नी उर्फ़ इजमामूलहक को उसके मामा मो. अशरफ के घर से गिरफ्तार कर शेखपुरा ले आई। घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी दुष्कर्म मामले में 2-3 साल जेल में रहकर आया है। जेल से निकलने के बाद वह केरल चला गया। जहाँ से वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। जिसके बाद उसने दुबारा गांव की दूसरी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

उन्होंने बताया इस कुकर्म में दुष्कर्मी युवक को भगाने वाले और पनाह देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। एएसपी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पॉस्को एक्ट, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस एक सप्ताह में चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने का कार्य करेगी। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल गई थी। स्कूल से आने के दौरान आरोपी मोहम्मद इंजमाम उल हक ने उनकी पुत्री का मुँह गमछा से बंद कर दिया और घसीटकर स्कूल के पीछे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी गांव के एक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में तीन साल पहले जेल जा चूका है।

उमेश की रिपोर्ट