Bihar Road Accident : शेखपुरा में अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दो बहनों को रौंदा, छोटी के उड़े परखच्चे, बड़ी का कट गया पैर, इलाके में मचा हड़कंप
SHEKHPURA : नगर परिषद बरबीघा थाना क्षेत्र के बायपास रोड में गुरुवार की संध्या एक भयंकर सड़क दुर्घटना में एक 16 वर्षीय लड़की की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर परनामा गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बायपास रोड में बाइक को अज्ञात हाईवा ने से जोरदार टक्कर मार दिया।
इस घटना पर बाइक पर सवार नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परनामा गाँव निवासी राम प्रसाद पासवान की 16 वर्षीय पुत्री क्रांति कुमारी की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि लड़की के सिर के परखच्चे उड़ गए, और मांस के लोथड़े कई फीट दूर तक सड़कों पर बिखर गए। वही इस घटना में मृतक की बड़ी बहन भारती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका एक पैर लगभग कट चुका है। घायलों में दो अन्य युवक भी शामिल है जिनकी पहचान नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी लक्ष्मण पासवान के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल अवस्था में भी दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
घायल भारती कुमारी ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ बरबीघा बाजार कपड़ा खरीदने के लिए आई हुई थी। उसी दौरान दोनों बहनों की मुलाकात आपस में रिश्तेदार दुर्गापुर निवासी दोनों युवकों से हो गई। खरीदारी के बाद दोनों बहनों ने युवको से घर छोड़ देने की बात कही। उसके बाद सभी एक ही बाइक पर सवार होकर बायपास रोड के जरिए परनामा गांव जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही अज्ञात हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी और यह भयानक सड़क दुर्घटना घटित हो गया।
घटना की सबसे बड़ी बात यह रही की क्रांति देवी की मौत होने के बाद अन्य तीनों पुनः उसी बाइक पर बैठे और रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंच गए। जहां अज्ञात युवक ने भारती देवी और रजनीश कुमार को अस्पताल में उतारा और वहां से फरार हो गए। घटना में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डायल 112 और बरबीघा थाना की पुलिस भी पहुंची। फिलहाल लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही पुलिस अन्य पहलुओं की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
उमेश की रिपोर्ट