Bihar Politics: सम्राट के CM बनते ही घटी विजय सिन्हा की सुरक्षा, ‘Z+’ से ‘Z’ कैटेगरी में किया गया डाउनग्रेड
Bihar Politics: सम्राट के सीएम बनते ही पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। अब तक उन्हें ‘Z+’ श्रेणी की उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन नए आदेश के बाद इसे घटाकर ‘Z’ श्रेणी कर दिया गया है।
Bihar Politics: बिहार में सम्राट सरकार बनते ही राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी किया है। सबसे चौंकाने वाली बात है कि सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही विजय सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। इस फैसले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विजय सिन्हा को झटका, 'Z+' से 'Z' पर आए
दरअसल, सबसे चौंकाने वाला बदलाव पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में देखा गया है। अब तक उन्हें 'Z+' (जेड प्लस) श्रेणी की टॉप सिक्योरिटी कवर मिल रहा था, जिसे घटाकर अब 'Z' (जेड) श्रेणी कर दिया गया है। अचानक सुरक्षा में हुई इस कटौती को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
सम्राट के सीएम बनते ही बड़ा बदलाव
गृह विभाग के अनुसार यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है। सुरक्षा श्रेणी में बदलाव को नियमित समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, हालांकि समय और परिस्थिति को देखते हुए इसे राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद राज्य में कई प्रशासनिक फैसले तेजी से लिए जा रहे हैं। ऐसे में वीआईपी सुरक्षा में यह बदलाव भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।