श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, विधानसभा से नोटिफिकेशन जारी

Bihar News : पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी नालंद के जदयू विधायक श्रवण कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता गया है। विधानसभा की ओर से इसकी नोटिफिकेशन जारी हो गई है....

श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, विधानसभा से नोटिफिके

Patna : नालंदा विधान सभा से विधायक श्रवण कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए हैं। दरअसल, बीते रविवार को विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर सीएम हाउस में जदयू नेताओं की बैठक हुई थी। जदयू विधायकों ने पहले ही नेता के चुनाव के लिए श्रवण कुमार को अधिकृत कर दिया था। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस फैसले पर मुहर लगा दी।


पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम को औपचारिक तौर पर विधानसभा भेज दिया था, जिसके बाद विधानसभा की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।


इस बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे हैं। कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर निशांत ने कहा- ‘अच्छा है उन्हें मैं बधाई देता हूं।’


बता दें 3 दिन पहले बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उन्हें Y+ (वाई प्लस) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह निर्णय राज्य में सुरक्षा व्यवस्था में किए गए हालिया बदलावों (अप्रैल 2026) के तहत लिया गया है।