Bihar News : बक्सर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले—उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की देता है प्रेरणा
Bihar News : बक्सर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर राजकुमार चौबे ने कहा की भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष, धर्म की रक्षा और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है.....पढ़िए आगे
BUXAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर युवा सम्राट गैधारा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार चौबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन पाठक ने की, जबकि संचालन पवन पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परशुराम वंशियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके द्वारा स्थापित धर्म एवं न्याय के मूल्यों को याद किया।
मुख्य अतिथि राजकुमार चौबे ने अपने संबोधन में कहा की भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष, धर्म की रक्षा और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। आज के युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि समाज की शक्ति उसके संगठन और संस्कारों में निहित होती है, और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में हिंदू पुत्र नागेश सम्राट, रमेश पाठक, डॉ मुना पाठक, प्रकाश बिहारी पाठक, रामदेव जी यादव, नन्द जी पाठक, भोलू पाठक, अमित राय, कपिल मुनि पांडे, बलराम मिश्रा, गोलु दुबे, बलराम मिश्रा, चुनमुन चौबे, विनोदानंद ओझा, रितेश चौबे, विजय शंकर दुबे अशोक तिवारी मनीष महाराज गोपाल जी पांडे, विकास तिवारी मदन पाठक मोहित दुबे। उपस्थित रहे।