Bihar Politics : जेडीयू में आरसीपी सिंह की वापसी की सुगबुगाहट, कार्यकर्ता ने दिया पत्र तो बोले नीतीश- 'बात करवाइए'
Bihar Politics : बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की घर वापसी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है....पढ़िए आगे
PATNA : जेडीयू में एक बार फिर से आरसीपी सिंह को लाने की कवायद शुरु हो गई है । नीतीश कुमार पर प्रेशर बढ़ाया जा रहा है । नालंदा से लेकर पटना तक जेडीयू के कई पुराने कार्यकर्ताओं ने इस मिशन को अपने हाथ में ले लिया है । शनिवार को जेडीयू के पुराने कायकर्ता नीतीश से मिलने जाते हैं। तब अचानक नीतीश को आरसीपी सिंह की याद आती है । नीतीश कहने लगते हैं कि बात करवाईए ।
दरअसल पुनपुन के अंजनी सिन्हा जेडीयू के पुराने कार्यकर्ता हैं । शनिवार को नीतीश कुमार से मिलने जाते हैं । इस दौरान अंजनी सिन्हा नीतीश को एक लेटर देते हैं । जिसमें नीतीश और आरसीपी सिंह की फोटो होती है और नीचे लिखा होता है पूजनीय नीतीश बाबू आरसीपी सिंह आपसे बात करना चाहते हैं । हमारी समझ से संगठन को इनकी जरूरत है। इन्हें माफ कर दिया जाए । नीचे आरसीपी सिंह का फोन नंबर लिखा होता है ।
जेडीयू कार्यकर्ता अंजनी सिन्हा की मानें नीतीश कुमार ने लेटर पढ़ने के बाद पास में खड़े जेडीयू के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ को कहा आरसीपी सिंह से बात करवाईए। हालांकि अभी तक बात हुई नहीं है । हम कल ललन सर्राफ से मिलने जाएंगे और अपलेट लेंगे कि नीतीश और आरसीपी सिंह में बात हुई या नहीं।
बता दें कि अंजनी सिन्हा पुनपुन के रहने वाले है । 38 साल से नीतीश कुमार के लिए बतौर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं । 1991 के चुनाव में नीतीश के लिए पैर में गोली भी खाई थी, जिसकी वजह से आज लंगड़ा कर चलते हैं । अंजनी सिन्हा के पिता और दादा भी नीतीश के लिए बतौर कार्यकर्ता काम चुके है ।
देबांशु की रिपोर्ट