रोटरी क्लब कंकड़बाग ने मनाया 14वां स्थापना दिवस, समाजसेवा का दोहराया संकल्प

रोटरी क्लब ऑफ कंकड़बाग ने रविवार 16 अगस्त को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उपस्थिति और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG) अनु नारंग ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र "Service Above Self" (स्वयं से ऊपर सेवा) है...

रोटरी क्लब कंकड़बाग ने मनाया 14वां स्थापना दिवस, समाजसेवा का
रोटरी क्लब कंकड़बाग के स्थापना के पूरे हुए 14 साल- फोटो : रोहित

Patna : रोटरी क्लब ऑफ कंकड़बाग ने रविवार 16 अगस्त को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उपस्थिति और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG) अनु नारंग ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र "Service Above Self" (स्वयं से ऊपर सेवा) है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को और अधिक व्यापक बनाने पर बल दिया।


मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर मुख्य फोकस: डॉ. दीप्ति सहाय 

क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीप्ति सहाय ने रोटरी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब कंकड़बाग द्वारा रक्तदान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा, पर्यावरण संवर्द्धन और जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य इन सेवा कार्यों में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।


पारदर्शिता और प्रभावी संसाधनों के उपयोग पर जोर

सचिव नितेश मिश्रा ने क्लब की आगामी कार्ययोजना पेश करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में क्लब निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने सेवा प्रकल्पों में पारदर्शिता बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक लोगों के हित में प्रभावी उपयोग करने की बात कही।


प्लास्टिक बैन और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को मिलेगी रफ्तार: डॉ. दिवाकर तेजस्वी 

डायरेक्टर पब्लिक इमेज व पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि रोटरी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने आगामी दिनों में “No to Plastic” अभियान, कैरियर काउंसलिंग, वृद्धाश्रम सेवा, रक्तदान शिविर और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे कार्यक्रमों को और गति देने की प्रतिबद्धता जताई। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि रोटरी कंकड़बाग का उद्देश्य समाजहित और सेवा ही संकल्प है।


रोहित की रिपोर्ट