Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले RJD MLA की घेराबंदी, तेजस्वी ने सभी विधायकों को किया कैद! होने वाला है बड़ा खेल

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' की एंट्री हो गई है। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों को एक होटल में 'कैद' कर दिया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि, क्या तेजस्वी को क्रॉस वोटि

तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने राजद विधायकों को किया कैद - फोटो : social media

Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। 16 मार्च यानी कल वोटिंग होनी है ऐसे में विधायकों के पलट जाने से के डर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने विधायकों को कैद कर लिया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें कैद कर लिया है। सभी विधायक पटना के एक होटल में मौजूद हैं।

तेजस्वी ने राजद विधायकों को किया कैद 

दरअसल, तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए खास रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी के सभी विधायक फिलहाल पटना के एक होटल में ठहराए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि सभी विधायक वहीं रहेंगे और बिना अनुमति होटल से बाहर नहीं जाएंगे। जो विधायक अभी पटना नहीं पहुंचे हैं। उनके पहुंचने के बाद उन्हें भी उसी होटल में ठहराया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर 

बताया जा रहा है कि यह कदम राज्यसभा चुनाव के दौरान किसी तरह की टूट-फूट या क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए उठाया गया है। दूसरी ओर भाजपा, जदयू और लोजपा(रा) ने भी अपने-अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं, जिससे बिहार की सियासत में हलचल और तेज हो गई है।

बीजेपी नेता कर रहे साजिश !

वहीं इसको लेकर राजद के पूर्व विधायक शक्ति सिंह ने कहा कि, बीजेपी के लोगों ने पांचवें उम्मीदवारों को जबरदस्ती मैदान में उतारा है। इस भरोसे से की हम धनबल और तंत्र बल से इस चुनाव को जीत लेंगे। लेकिन भाजपा अपने मकसद में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, कैसे वोट देना है और लाना है इसलिए सभी राजद विधायक एक साथ बैठ कर बात कर रहे हैं। हम लोग साथ बैठ कर बात करते हैं तो कहते हैं कि नजरबंद किया जा रहा है और खुद अपनी पार्टी के नेताओं की फोन को भी जब्त कर लेते हैं।  

पटना से रंजन की रिपोर्ट