पटना मैराथन के विजेता बने इथियोपिया के धावक, 'नशा मुक्त बिहार' के लिए  10 हजार ने लगाई दौड़

“रन फॉर नशामुक्त बिहार” थीम पर आयोजित इस मैराथन में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

पटना मैराथन के विजेता बने इथियोपिया के धावक, 'नशा मुक्त बिहा

Patna Marathon :  मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार तथा State Bank of India के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित SBI पटना मैराथन 2026 का सफल आयोजन रविवार (15 मार्च 2026) को पटना के ऐतिहासिक Gandhi Maidan में किया गया। “रन फॉर नशामुक्त बिहार” थीम पर आयोजित इस मैराथन में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त एवं स्वस्थ बिहार के संकल्प को मजबूत समर्थन दिया।


इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री  सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव, आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक Anshul Agrawal सहित कई गणमान्य अतिथियों ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही State Bank of India पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी, नेटवर्क-साउथ बिहार के जीएम रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क-नॉर्थ बिहार के जीएम आर. नटराजन तथा नेटवर्क-झारखंड के जीएम विवेक चंद्र जायसवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मैराथन की शुरुआत प्रातः 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट संख्या-01 से की गई। निर्धारित रूट गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक था। अटल पथ से यू-टर्न लेकर प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस गांधी मैदान के गेट संख्या-01 तक पहुंचे, जहां फिनिशिंग लाइन पर दौड़ का समापन हुआ। विभिन्न श्रेणियों की दौड़ को निर्धारित अंतराल पर गेट संख्या-01 से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया गया।


विजेताओं की सूची

42.2 किमी (फुल मैराथन) में प्रथम स्थान: SADEM DESE HUSEN (इथियोपिया) का रहा जो 02:22 घंटे में दूरी तय किये. द्वितीय स्थान: TEBEJE KINETO WASHE (इथियोपिया) – समय 02:26:32 और तृतीय स्थान: ISAIAH NDUNGU GICHOHI (केन्या) – समय 02:26:36 रहे. 

वहीं 21.2 किमी (हाफ मैराथन) में एलीट पुरुष वर्ग में प्रथम मुकेश भंभू, द्वितीय NAFSENA EJETA तृतीय JOHN MUINDE रहे. महिला वर्ग में प्रथम तामसी सिंह, द्वितीय आकांक्षा सिंह और तृतीय ABERU GEMECHU रहे. वहीं 10 किमी दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम पंकज यादव, द्वितीय उत्तम कुमार और तृतीय संदीप यादव रहे. महिला वर्ग में प्रथम याशी सचान, द्वितीय स्नेहा सिंह और तृतीय शिवानी कुमारी रही.